फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिन के तापमान में नहीं आया बदलाव

Wed, 04 Dec 2024 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली एम एसके रोड पर  कोहरे में जाते वाहन ।  संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में रात को हल्का कोहरा छाया रहा और दिन में धूप निकली। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया जबकि रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 से कम होकर 136 रहा।
जिले में आधी रात को हल्का कोहरा छाया रहा। रात में हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही।
सुबह कोहरा छंटने पर सात बजे चटक धूप निकली। दोपहर में धूप के कारण मौसम में गर्माहट बनी रही। मौसम गर्म होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने धूप का लाभ लिया।
विज्ञापन

उधर, वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार आने पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि दिन के तापमान में अभी कोई ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। 25 डिग्री के आसपास तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें