फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए साल में शुरू होगा 50 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे में दो साल से निर्माणाधीन 50 बेड का अस्पताल 2025 में जनता के काम आएगा। अस्पताल पूरी तरह तैयार है, लेकिन इंतजार है तो सिर्फ 20 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन मिलने का। विद्युत कनेक्शन मिलने के बाद अस्पताल को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मई 2023 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत दो मंजिला नए अस्पताल के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था। लगभग 2 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से 540 वर्गमीटर भूमि पर 50 बेडों के अस्पताल का निर्माण कार्य कई माह पूर्व पूर्ण हो गया था। अस्पताल भवन पर रंग पुताई भी हो चुकी है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया भी पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में दो मंजिलों पर चार बडे़ हाल बने हैं, जिसमें 50 बेड की व्यवस्था होगी। अस्पताल के पास 20 किलोवाट का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा जाएगा, जिसके बाद अस्पताल में विद्युत सप्लाई हो जाएगी। अस्पताल मरीजों के काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें