फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बराती और लड़की पक्ष में खाना खत्म होने को लेकर मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आयोजन स्थल में की तोड़फोड़, पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया, हुई पंचायत
विज्ञापन

फाेटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित जश्न फार्म में सोमवार को शादी समारोह के दौरान बरातियों और लड़की पक्ष के बीच खाना खत्म होने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में पांच लोग घायल हुए और आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ की गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में शामिल लोगों को हटा दिया। मैरिज होम संचालक शोभित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना में हुई संपत्ति की तोड़फोड़ की शिकायत की। कांधला के बाईपास के रहने वाले निसार अहमद की दो बेटियों का सोमवार को निकाह था। एक बरात मुजफ्फरनगर के गांव परासौली से आई और दूसरी बरात कैराना से आई थी। दोपहर तक शादी का माहौल सामान्य था। खाने की दावत के दौरान परासौली पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। परासौली पक्ष से हारुन, शौकत, मुबारिक और लड़की पक्ष से शोएब, सावेज घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दोनों पक्षों में हुई पंचायत
झगड़े के बाद दोनों पक्षों के बीच कांधला में कई घंटे तक पंचायत चली। इस दाैरान दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानी। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे को बुलाकर निकाह संपन्न कराया। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें