फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानी की निकासी के स्थायी समाधान को लेकर हुआ मंथन

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव भारसी में जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करते विधायक प्रसन्न चौधरी ।
विज्ञापन
- ओवर फ्लो हो रहा है तालाब का पानी, भारसी गांव में पहुंचे सदर विधायक प्रसन्न चौधरी
विज्ञापन

- बारिश से मच्छर होने से बीमारी के रोकथाम को लेकर विचार विमर्श
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भारसी गांव में ओवर फ्लो तालाब की ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर बीडीओ, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को बुलाकर विचार विमर्श किया गया। पानी निकासी की स्थाई समाधान निकालने ने निर्देश दिए गए।
भारसी गांव में बारिश के पानी से तालाब ओवर फ्लो हो गया है। ग्राम प्रधान की ओर से पंपिंग सेट लगाकर तालाब से पानी निकाला जा रहा है। रविवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी भारसी गांव पहुंचे। विधायक को ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ओवरफ्लो तालाब के पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए गांव में मच्छर होने से बीमारियां का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने स्थायी रूप से समाधान किए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर विधायक ने बीडीओ रोहताश कुमार, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान, राजस्व निरीक्षक खुर्शीद आलम, लेखपाल अनिरुद्ध कुमार को बुलाकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान ग्राम प्रधान संदीप पंवार, नीरज पंवार, सत्येंद्र सिंह, सहदेव, अनोज पंवार, कंवरपाल सिंह, जयवीर सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें