फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संगीत की धुन पर थिरके श्री बाला जी के भक्त

Mon, 29 Dec 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर बालाजी मंदिर में सुंदरकांड़ का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। बाला जी धाम में संगीमयी अंदाज में सुंदर कांड की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने धार्मिक धुन पर अनेक भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित धार्मिक आयोजन में हर कोई बाला जी भगवान भक्ति में झूमता नहर आया। कलाकार सचिन नामदेव ने सुंदर कांड की महिमा का उल्लेख अनूठे अंदाज में किया। संगीत की धुन पर अनेक भजन प्रस्तुत किए। शामली में करनाल मार्ग स्थित मंदिर में प्रमुख यजमान दिनेश-पूनम तायल दंपती और सीए अंशिका तायल ने पूलन कराया। पंडित प्रियांशु शर्मा ने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ सगीतमयी शैली में हुआ।

महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उद्यमी सुधीर कुमार बंसल, अशोक बंसल, नरेंद्र गोयल, फेरूमल, राकेश गुप्ता, अनिल गोयल, पीयूष गर्ग , नवीन गर्ग, सुूमन, वीनू, मोना बंसल, तरूण गर्ग, रितू, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें