फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा वर्ग राजनीति में आगे आएं

Mon, 04 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
polotics - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भाजपा की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को सफल बनाने के लिए युवाओं वर्ग को आगे लाने का संकल्प लिया गया। 
विज्ञापन


रविवार को नगर के मिल रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कालेज में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा का उप्र विधानसभा चुनाव 2017 के मिशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन


हिंदुस्तानी होते हुए भारत माता की जय बोलने में हिचक नहीं होनी चाहिए। हर हिंदुस्तानी को  गर्व से भारत माता व गौमाता की जय बोलनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ओमप्रकाश की अध्यक्षता में भाजपा नेता हरवीर मलिक, सुदेश कुमार, घनश्याम पारचा, ओमकार दत्त शर्मा, सैन समाज मंदिर के प्रधान गोपाल सिंह सैन, सुधीर नैयर, डॉ. घनश्याम कंकरवाल, पप्पू, मेघलान, विनोद, मास्टर सतपाल सैन, सैन समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, मनोज आर्य, प्रमोद, हरेंद्र सैन, हरेंद्र निर्वाल, जगरोशन जयदेव सैन, सुशील चावला, विनोद, सिकंदर,  सोनू कुमार मौजूद रहे। संचालन संजीव पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें