फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिन में जानी थी छोटे की बरात, रात में बड़े भाई की हादसे में माैत

Mon, 13 Apr 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना के उदपुर में युवक की मौत के बाद गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
चौसाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली बॉर्डर स्थित यमुना पुल पर शनिवार रात एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार कादिर उर्फ प्रधान (35) की मौत हो गई। कादिर के छोटे भाई की रविवार को बरात जानी थी। युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सुबह गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव उदपुर निवासी कादिर उर्फ प्रधान हरियाणा के करनाल के शेखपुरा के निकट स्थित रिसाइकिल ऑयल फैक्टरी में काम करता था। वह शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। देर रात करीब साढ़े नौ बजे वह बिडौली के यमुना पुल पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे उपचार के लिए करनाल अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रविवार सुबह करीब 10 बजे गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पत्नी, छह वर्षीय पुत्री व दो छोटे पुत्र है। कादिर की मौत के बाद पत्नी व बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट बन गया है। पिता नफीस के पास तीन बीघा जमीन हैं, जिससे वह गुजर बसर कर रहे हैं। युवक की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

चौसाना के उदपुर में युवक की मौत के बाद गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें