जो नौजवान भटका था, वापस आ गया : गुलाम मोहम्मद
शामली। कभी भाकियू की पंचायतों का संचालन करने वाले गुलाम मोहम्मद जौला को संबोधन के लिए नहीं बुलाया गया तो वह खुद ही माइक पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि क्या इस पंचायत में मुसलमानों को नहीं सुनना चाहते। उन्होंने पूछा कि जो युवा भटक गया था वह वापस आया कि नहीं। इस पर युवाओं ने हाथ खड़े किए। उन्होंने पंचायत में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों से भी हाथ उठवाए और कहा कि आगे और ज्यादा संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पिछली गलती को भूलकर शांत रहना है। मुुजफ्फरनगर की पंचायत में जयंत चौधरी ने मंच पर गुलाम मोहम्मद जौला के पैर छुए थे। भैंसवाल में मंच पर आने पर गुलाम मोहम्मद ने जयंत चौधरी के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।
महापंचायत में ये लोग रहे मौजूद...
शामली। भैंसवाल पंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देशवाल खाप से संजय सिंह, लाटियान खाप से रामपाल सिंह, अनिल चौधरी, श्याम सिंह, निर्वाल खाप से धर्मवीर, संजय कालखंडे, रविंद्र सिंह लांक, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, अशरफ अली, जलालाबाद चेयरमैन गफ्फार अली, सपा नेता किरणपाल कश्यप, विजय मलिक, पूर्व प्रमुख वाजिद अली, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, कंवर हसन, बागपत से अहमद हमीद, नवाजिश आलम, एलम चेयरपर्सन दीपा पंवार, शेर सिंह राणा, प्रदेश रालोद महासचिव सुधीर भारती, अनवार चौधरी टपराना, पूर्व विधायक छपरौली डा. अजय कुमार, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, बाबा उदयवीर के पुत्र अजय पंवार, धर्मवीर निर्वाल, बाबूराम पंवार, देशराज भनेड़ा, सुनील रोहटा, अनूप सिंह, सतेंद्र, सतपाल पहलवान, किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक, रालोद जिला उपाध्यक्ष विक्रांत जावला आदि मौजूद रहे।
बच्चों में भी दिखा उत्साह
शामली। किसान पंचायत में बच्चे भी उत्साह से शामिल हुए। रालोद का झंडा थामे गांव के कई बच्चे मंच तक पहुंच गए। गांव की बालिका आराध्या का नाम लेकर जयंत चौधरी ने उसके हौसले की तारीफ भी की।
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में किसान महापंचायत में बैठे बच्चे- फोटो : SHAMLI