शामली। गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गायों का पूजन कर उन्हें पुष्प और वस्त्र भेंट किए। मंगलवार को श्री गोशाला सभा शामली के तत्वावधान में गोपाष्टमी मनाई गई। गाय माता की पूजा अर्चना एवं सेवा करने के लिए गोशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गौ माता का पूजन किया। महिलाओं ने गोशाला में कीर्तन किया। गोशाला सभा की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गोशाला सभा से अजय संगल, अरुण बंसल, राजेंद्र गर्ग, अनिल गोयल, रवि संगल, दिनेश जैन, सुरेश, हरीश धवन, संदीप नामदेव आदि उपस्थित रहे।
उधर, नवीन गोशाला में हुए कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने देशी गायों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिदिन एक गाय के चारे की व्यवस्था कर पुण्य कमाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी, विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका रिचा मलिक, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका कुसुम लता, बजरंग दल के नगर संयोजक सन्नी शर्मा, नगर सहसंयोजक सचिन गर्ग, नगर मंत्री राजेश सुनपेड़िया, नगर गोरक्षक प्रमुख विशाल निर्वाल, मयंक बालियान, विवेक पांचाल, कांधला प्रखंड के संयोजक रवि, आलोक शर्मा मौजूद रहे।