फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला की मौत पर मायके वालों का हंगामा

Sun, 17 May 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव अगड़ी पुर निवासी महिला मोनिका का फाइल फोटो । संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। गांव अगड़ीपुर में शनिवार को मोनिका (38) की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे मेरठ अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव लक्ष्मणपुरा निवासी अरविंद की पुत्री मोनिका की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व गांव अगड़ीपुर निवासी सचिन के साथ हुई थी। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि सचिन शराब पीता है, जिस कारण घर में अक्सर क्लेश रहता था। पिछले दो दिनों से भी परिवार में विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक मोनिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेरठ के अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर मोनिका को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया।
इस दौरान ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के जमकर कहासुनी और हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मेरठ से पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव में लाया जाएगा। महिला के 14 व 12 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय बेटी है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झिंझाना क्षेत्र के गांव अगड़ी पुर निवासी महिला मोनिका का फाइल फोटो । संवाद

झिंझाना क्षेत्र के गांव अगड़ी पुर निवासी महिला मोनिका का फाइल फोटो । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें