फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीएसए परिसर में झगड़ा, शिक्षक संघ के जिलामंत्री व बाबू निलंबित

Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसए कार्यालय परिसर में हुए विवाद और झगड़े के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री तथा कार्यालय के लिपिक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि 12 मई को कार्यालय परिसर में कार्यालय के बाबू कमल नैन और राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के महामंत्री गौरव कालखंडे के बीच हुए झगड़े और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। शिक्षक और लिपिक ने एक दूसरे खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। बीएसए ने कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिला मंत्री को निलंबित किया। लिपिक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करते हुए जेडी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
बीएसए का कहना है कि सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार का विवाद या हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पूरे प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें