फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिव चाैक पर महाआरती में उमड़ा शहर, मांगी मनोकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में शिव चौक पर देर शाम हुई महाआरती में शहर उमड़ गया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। इसके लिए प्रशासन को रूट डायवर्जन करना पड़ा। इसमें जनप्रतिनिधि और प्रशासन के आला अफसर भी शामिल हुए। महिला और बच्चों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन

बुधवार को शाम साढे सात बजे शहर के शिव चौक पर महाआरती में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी रहे। शिव चौक के महंत संजय शास्त्री की ओर से विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। महाआरती में डीएम अरविंद चौहान, एसपी रामसेवक गौतम, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश घनश्याम दास गर्ग, मंडल के जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, पुनीत द्विवेदी, संजीव कुमार प्रजापति आदि गणमान्य लोगों को मंदिर समिति की ओर से पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
बाबा महाकाल सेवा मंडल ट्रस्ट शामली की ओर से बाबा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल की भव्य महाआरती में श्रद्धालु उमड़े। आरती के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।महाकाल की आरती में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, प्रतीक गर्ग, राहुल तायल, सुमित बंसल, विवेक मलिक, भाजपा विवेक प्रेमी,राजेश बंसल, अनमोल आनंद गर्ग, अवनीश गर्ग, गौरव गर्ग संजय विवेक बंसल, निर्भय संगल रॉबिन गर्ग, राजीव कुमार, प्रीति गर्ग, सोनू गुप्ता, सौरभ पारुल, प्रेम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें