फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कबड्डी में महिला खिलाड़ी आज दिखाएंगी दम

Thu, 24 Jul 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला सीनियर वर्ग की कबड्डी खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए दम दिखाएंगी। ट्रायल का आयोजन बृहस्पतिवार को उधम सिंह स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

कबड्डी कोच संजू रानी ने बताया कि आगरा में चार से छह अगस्त के बीच राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए मंडल स्तर से तीनों जनपदों की टीम तैयार करते हुए प्रतिभाग किया जाना है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को शहर के उधम सिंह स्टेडियम में सीनियर महिला वर्ग की जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा।
ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होगी, उन्होंने सभी महिला खिलाड़ियों को समय से पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की। सभी अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो लेकर पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में चयनित होने वाली सभी महिला खिलाड़ी 26 जुलाई को सहानपुर में होने वाली मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें