फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोहरे में राह दिखाने वाली सफेद पट्टी सड़क से गायब

Wed, 18 Nov 2026 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में घने कोहरे में जाते वाहन। नागरिक
विज्ञापन
शामली। कोहरे का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन सड़कों पर हादसे रोकने के इंतजाम अधूरे हैं। बलवा चौक पर कई लाइटें खराब हैं और पर्याप्त संकेतक तक नहीं हैं। कहीं सफेद पट्टियां गायब हैं तो कहीं रिफ्लेक्टर नहीं लगे। अंधेरा, अवैध कट और टूटी सड़कें वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई हैं। सड़क सुरक्षा समिति की हर माह बैठक होती है, नियम भी बनते हैं, लेकिन धरातल पर सुधार नजर नहीं आ रहा। पिछले साल जिले में सड़क हादसों में 199 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 घायल हुए थे।
विज्ञापन

बलवा चौक : हादसों के बावजूद इंतजाम अधूरे
ब्लैक स्पॉट घोषित होने के बाद भी मोड़ के पास संकेतक और बैरिकेडिंग नहीं हैं। कई लाइटें खराब हैं। अंधेरे में दूसरी ओर से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

सेहटा सर्विस रोड : अंधेरा और गड्ढे
गांव के पास सर्विस रोड पर पर्याप्त रोशनी, सफेद पट्टियां और संकेतक तक नहीं हैं। गड्ढों से रात और कोहरे में खतरा बढ़ जाता है।

तहसील चौक : पांच लेन, संकेतक नदारद
वाहनों का दबाव अधिक है, लेकिन दिशा सूचक संकेतक, सफेद पट्टियां और रिफ्लेक्टर पर्याप्त नहीं हैं।

शामली-सहारनपुर हाईवे : सुधार नहीं
चौराहों और प्रमुख स्थानों पर संकेतक व रिफ्लेक्टर कम हैं। कोहरे में दृश्यता घटने से परेशानी बढ़ती है।

रिंग रोड : अवैध कट से खतरा
कई जगह अवैध कट, टूटी सड़क और अधूरी सर्विस रोड है। सफेद पट्टियों व रिफ्लेक्टर की कमी भी हादसों का खतरा बढ़ाती है।

बलवा चौक पर डेढ़ साल में पांच बड़े हादसे, छह लोगों की मौत
पिछले डेढ़ साल में यहां पांच प्रमुख हादसों में छह लोगों की जान गई। जुलाई 2025 में ट्रक की टक्कर से ढाई वर्षीय महक की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए। मई 2026 में सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत हुई। जुलाई में ऐरटी कट के पास करण सिंह की जान गई। 21 जुलाई को पिकअप की टक्कर से रीतू और उनके तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु की मौत हुई। अक्तूबर में बाइक सवार 19 वर्षीय शाकिब की भी जान चली गई। हादसों के बावजूद स्थायी सुरक्षा इंतजाम और फ्लाईओवर की जरूरत बनी है। शहर निवासी मोंटी और जावेद ने कहा कि अधिकारी सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हों और बैठकों के निर्देश जमीन पर लागू कराएं।
विज्ञापन


दुर्घटना संभावित स्थानों पर पुलिस निगरानी बढ़ाई जा रही है। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
- नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी
संकेतक, सफेद पट्टियां और रिफ्लेक्टर जरूरी हैं। संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को कमियां दूर कराने के लिए अवगत कराया जाएगा। कोहरे में फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर के इस्तेमाल के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश कुमार, एआरटीओ

शामली में घने कोहरे में जाते वाहन। नागरिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें