फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर कब्जा कर खेत में मिलाया, कब्जामुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
थानाभवन में गौसगढ़-जलालाबाद मार्ग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लापता हो गया रास्ता, राजस्व विभाग तलाश रहा
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। ग्राम गौसढ़ को जलालाबाद से जोड़ने वाला 80 फुट का रास्ता ही लापता हो गया और रह गई मात्र एक पगडंडी। ग्राम प्रधान ने अभिलेखों को तलाश और डीएम से शिकायत की तो राजस्व विभाग ने रास्ते को तलाशना शुरू किया। पता चला कि 80 फुट की सड़क में से 72 फुट आसपास के खेतों में समा गई। अब प्रधान 80 फुट के रास्ते को वापस लाने की मांग कर रहीं हैं।
ग्राम गौसढ़ की प्रधान संगीता देवी ने इस बाबत एसडीएम को पत्र भेजा है। संगीता देवी ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में जलालाबाद से लेकर गांव गौसढ़ तक का रास्ता 80 फुट चौड़ा था। लेकिन अब रास्ते का कहीं पता नहीं है। मात्र सात-आठ फुट का संकरा सा रास्ता रह गया है। सड़क किनारे चार फुट गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं। जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मार्ग कम चौड़ा होने के कारण कई बार ट्रैक्टर ट्राली या बुग्गी गड्ढे में गिरने से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहना है कि उन्होंने रास्ते को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने रास्ते को तलाश किया तो पता चला कि रास्ते को कुछ लोगों ने अपने खेत में मिला लिया है। हालांकि राजस्व विभाग ने 80 फुट चौड़े रास्ते ही भूमि का चिह्नीकरण भी कर दिया था। लेकिन अभी तक उस रास्ते से किसी ने भी कब्जा नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा है कि इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए तो हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम विशु राजा का कहना है कि जांच करने गई राजस्व विभाग की टीम की रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा। कहीं भी अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। रास्ते की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें