फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म : शामली पहुंची वैक्सीन की पहली खेप

विज्ञापन
शामली सीएमओ कार्यालय वेयर हाउस पर पहुंची कोरोना वैक्सीन आने पर स्वागत करते सीएमओ और स्वास्थ्य क? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में बृहस्पतिवार शाम कोरोना से बचाव के लिए सीरम इंस्टीट्यूट पुणे में बनी वैक्सीन कोविशील्ड पहुंच गई। सहारनपुर से पहली खेप में जनपद को 5120 डोज मिली है। पहले चरण में 4231 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। 16 जनवरी को जनपद में तीन केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की वैक्सीन मिलने का इंतजार बृहस्पतिवार शाम छह बजे खत्म हो गया। सहारनपुर से पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन वैन (वाहन) में जनपद को 5120 डोज पहुंचीं। एक कार्टन में पहुंची वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय में बनाए गए मुख्य कोल्ड चेन में सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका की मौजूदगी में रखा गया है। कोल्ड चेन का तापमान दो से आठ डिग्री के बीच रखा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए दिन और रात में दो-दो पुलिसकर्मी की ड्यूटी 24 घंटे रहेगी।
सीएमओ ने बताया कि सहारनपुर से वैक्सीन की 5120 डोज पहुंच गई है। जिले में सात केंद्रों पर वैक्सीनेशन की तैयारी की गई है, लेकिन 16 जनवरी को पहले दिन तीन केंद्रों जिला अस्पताल, सीएचसी कुड़ाना और सीएचसी कैराना पर वैक्सीनेशन शुरू होगा। एक बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार इन तीनों केंद्र पर कोल्ड चेन में वैक्सीन भेज दी जाएगी। एएसपी राजेश श्रीवास्तव और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने पहुंचकर कोल्ड चेन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
70 किमी दूरी तय कर दो घंटे 15 मिनट में पहुंची वैक्सीन
शामली। सहारनपुर से कोराना से बचाव की वैक्सीन लेने के लिए सीएमओ कार्यालय से कोल्ड चेन के मैनेजर अंकित कुमार वैक्सीन वैन से दोपहर 12.05 बजे रवाना हुए। उनके साथ वैक्सीन की सुरक्षा के लिए एस्कार्ट में पुलिस लाइन से एक उप निरीक्षक राशिद अली और तीन पुलिसकर्मी साथ गए। सहारनपुर से 3.45 बजे वैक्सीन लेकर शामली के लिए रवाना हुए और सहारनपुर रोड से किरोड़ी बाईपास होते हुए शाम छह बजे सीएमओ कार्यालय में बनाई कोल्ड चेन पर पहुंचे। उप निरीक्षक राशिद अली ने बताया कि रास्ते में कहीं पर जाम आदि की समस्या नहीं आई। सड़क में जगह-जगह खराब होने के कारण शामली पहुंचने में ज्यादा समय लगा है।
--
आज मिलेगा वैक्सीनेशन का मेसेज
शामली। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू होगा। शुक्रवार को पहले दिन जिन हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगनी है, पोर्टल से स्वयं ही उनके मोबाइल पर मेसेज पहुंच जाएगा, जिसमें वैक्सीनेशन सेंटर का नाम, आईडी आदि सभी जानकारी मिलेगी।
--
दो डोज लगवाने पर निकलेगा लक्की ड्रा
शामली। कोरोना से बचाव की वैक्सीन की 28 दिन के अंतराल में दोनों डोज लगवाने वाले लोगों का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। सीएमओ ने बताया कि दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों का लक्की ड्रा निकाला जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

--
जिले को मिली वैक्सीन की स्थिति
वैक्सीन बनाने वाली कंपनी : सीरम इंस्टीट्यूट पुणे
वैक्सीन का नाम : कोविशील्ड
वैक्सीन की डोज मिली : 5120
पहले चरण में लगेगी : 4231 हेल्थ वर्कर
सहारनपुर से शामली पहुंचने का समय : दो घंटे 15 मिनट
जिले में बनाई मुख्य कोल्ड चेन : सीएमओ कार्यालय
कोल्ड चैन में व्यवस्था : पांच डिफ्रीजर, पांच आईएलआर
वैक्सीनेशन सेंटरों की कुल संख्या : सात
16 जनवरी को वैक्सीनेशन के सेंटर : तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें