शामली में वीवी डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में श्रमदान करती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन कालेज परिसर में साफ सफाई कर क्यारियां बनाई। इन क्यारियों में फूलों की पौध लगाई जाएगी।
शनिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि और गिरीश नारायण यादव ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। स्वयं सेवक सागर ने रोचक प्रेरक प्रसंगों को प्रस्तुत किया। इसके बाद कालेज के आसपास फैली गंदगी और बेतरतीब फैली झाड़ियों को काटकर साफ-सफाई की। इसके बाद पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके बाद सफाई किए हुए स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने क्यारियां तैयार की, जिसमें फूलों की पौध लगाई जाएगी। दूसरे सत्र योग प्रशिक्षक रामौतार तायल और आरएसएस के नगर प्रचारक अर्पित कुमार ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर नारायण सिंह, धर्मेंद्र चौहान, ऋचा भारद्वाज, हिमानी, वर्षा, ज्योति, रिया संगल, सतीश, आशीष, सागर, वैष्णव, शिया, साक्षी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।