शामली कलक्ट्रेट में धरना देते करोड़ी गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। करोड़ी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए गांव के राशन डीलर पर खाद्यान्न, मिट्टी तेल और चीनी वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग है।
बुधवार को करोड़ी गांव की प्रधान पीतमों देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट मे पहुंचकर गांव के राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि वह गांव मे खाद्यान्न व मिट्टी का तेल वितरण में अनियमितताएं बरता रहा है।
ग्रामीणों के विरोध करने पर उपभोक्ता व ग्रामीणो के साथ अभद्र व्यवहार करता है। ग्रामीणो की शिकायत पर पर राशन डीलर की दुकान निलंबित हो चुकी है। गांव के राशन डीलर द्वारा अनियमितताएं बरतने की शिकायत गत तीन फरवरी को एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान से की थी।
ग्रामीणों नेे राशन डीलर के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान को ज्ञापन देने वालों में प्रधान प्रीतमोदेवी, प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार, सीताराम, अतर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रही।