फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: आबकारी विभाग की टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी घायल

Sat, 06 Mar 2021 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • आबकारी टीम पर हमला, इंस्पेक्टर सहित छह घायल 
  • पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर हुए फरार
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में शराब तस्करी के शक में पिकअप का पीछा करते हुए गांव बसेड़ा पहुंची आबकारी टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में आबकारी इंस्पेक्टर और पांच सिपाही घायल हो गए। कैराना पहुंची आबकारी टीम दोबारा गांव में गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब चार बजे आबकारी टीम झिंझाना क्षेत्र में बिडौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रही एक पिकअप को आबकारी टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने गति बढ़ा दी और यमुना तटबंध के रास्ते भागने लगा। आबकारी टीम ने भी इंस्पेक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। पिकअप गांव बसेड़ा में एक मकान पर रुकी, तो आबकारी टीम ने पिकअप चालक को पकड़ना चाहा। चालक के परिवार के लोगों व महिलाओं ने आबकारी टीम के साथ लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। हमले में आबकारी इंस्पेक्टर अजय सिंह सिर में चोट लगने से घायल हो गए।

इसके अलावा कांस्टेबल मदन, प्रदीप जायसवाल व नरेंद्र के अलावा दो अन्य कांस्टेबलों को भी चोटें आई हैं। इसके बाद टीम की कैराना कोतवाली पहुंची। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह कैराना कोतवाली पहुंचे और यहां से कैराना पुलिस के साथ गांव बसेड़ा में आरोपियों की तलाश में दबिश दी, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके से पिकअप भी गायब थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि पिकअप में सामान के नीचे शराब की सूचना पर उनकी टीम ने बिडौली चेकपोस्ट पर रोकने का प्रयास किया, तो पिकअप चालक गाड़ी लेकर बसेड़ा आ गया। गांव पर भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर व पांच सिपाही घायल हो गए हैं। हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि बसेड़ा में आबकारी टीम पर हमला हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें