शामली में टिटौली के ग्रामीण शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एडीएम भरत पांडे से मिले। आरोप लगाया कि नाले की पुलिया पर गांव के कुछ लोगों ने ठेकेदार से मिलकर बम्बे में दबा दिया है।
शिकायत करने पर ठेकेदारों ने जबरदस्ती गाव पंचायत के नाले की भूमि हड़पने के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने पुलिया को बनवाने की मांग की।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देकर मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। मौके पर पंकज कुमार, नसीम, ईनाम, नौशाद, अयूब, इमरान, शौकीन, इकबाल, सोमपाल, सलीम, देशपाल सिंह मौजूद रहे।