फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंतीखेड़ा के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 12:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। फर्जी वोट कटवाने और शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए  अति संवेदन शील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरे से निगरानी रखने की मांग को लेकर बंती खेड़ा के ग्रामीणों ने बसपा के पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिश ने  कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बसपा के पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिश के नेतृत्व में बंती खेड़ा के  ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर डीएम ओपी वर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने अवगत कराया  बंती खेड़ा गांव में  दस साल से स्थायी रूप से रह रहे हैं। इनमें कुछ लोग मर चुके हैं।

 मृतक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में आज तक है। मृतक के वोट गांव में विवाद का कारण बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया बहुसंख्यक लोग फर्जी वोट डालने की प्रयास करते है। ग्रामीणों ने कहा बंती खेड़ा गांव में बूथों का परिवर्तन गलत तरीके से किया।
विज्ञापन


गांव के अल्पसंख्यकों के वोटों को बहुसंख्यक लोगों की बस्ती के बीच में लगाया।  बहुसंख्यक समाज के लोग अल्पसंख्यकों को डरा धमकाते रहते हैं। ग्रामीणों ने वर्ष 1995 और 2010 की स्थिति में गांव में जाने, वार्ड नंबर एक, दो, तीन बंती खेड़ा,   चार, पांच, आठ - नो,  पंद्रह बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगवाने,  कैमरे की निगरानी में मतदान लगाने की मांग की  ।

 डीएम को ज्ञापन देने वालों में फैजान, ममरेज अली, इमरान, सत्तार, साहिद, सत्तार, साजिद, मौहम्मद अफजाल फरमान, तनवीर, अनीस, वाजिद, राशिद, वारिश, जमील आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें