फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में नहीं होने देंगे नशाखोरी

Tue, 10 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
कैराना। ग्राम पंजीठ में ग्रामीणों ने पंचायत कर नशाखोरी के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है। पंचायत में 31 सदस्य टीम का गठन करते हुए नशे का व्यापार करने वालों को पकड़वाने पर इनाम देने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन


 युवाओं में नशाखोरी को रोकने के लिए सोमवार को ग्राम पंजीठ स्थित मदरसे में ग्राम प्रधान इरशाद के आह्वान पर सभी बिरादरियों की एक पंचायत हुई। कहा कि युवाओं में नशाखोरी की बढ़ती आदतों के कारण घर परिवार उजड़ रहे हैं। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति नहीं रोकी गई तो गांव के गांव तबाह हो जाएंगे।

पंचायत में 31 लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी गांव में नशे का सामान बेचने वालों जैसे शराब, सुल्फा, स्मैक, अफीम आदि पर लगाम कसेगी। साथ ही जो व्यक्ति नशे का कारोबार करने वाले को पकड़वाएगा उसे 500 रुपये का इनाम दिया जायेगा। नशा करके गांव में घूमने वाले युवाओं को समझा कर नशा करने से रोका जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा उक्त कमेटी गांव में फैली गंदगी के कारण होने वाली कैंसर, पीलिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए गांव में साफ सफाई रखे जाने पर विशेष बल देगी। पंचायत के दौरान       ग्राम प्रधान इरशाद ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत योजना के तहत गांव में शौचालय बनवाए जाएंगे। मौके पर पूर्व प्रधान अखलाक, जमशेद, मेहमूद, पुष्कर सैनी, ब्रह्मपाल, यूसुफ, इस्लाम, ब्रजपाल, कुम्मत, अलामदीन, रामसिंह, पहल सिंह, सुरेंद्र, असगर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें