फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाह को लेकर दो अधिकारी भिड़े

Wed, 28 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
शामली। सीएमओ से तनख्वाह पर रोक लगाए जाने के बारे में पूछने पर सीएमओ व डिप्टी सीएमओ के बीच हॉट-टॉक हो गई। शामली अस्पताल पिछले कुछ माह से ठीक नहीं चल रहा है। तनख्वाह को लेकर अक्सर सीएमओ आफिस पर हंगामा देखने को मिलता है। पहले महीनों तक संविदा कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं भेजी गई थी, जिस कारण मजबूरन संविदा कर्मचारियों ने हंगामा काटा था।
विज्ञापन


उसके बाद अन्य डाक्टरों तथा स्टाफ ने भी सीएमओ आफिस पर तनख्वाह के लिए जमकर हंगामा काटा था, जिसके बाद ही सीएमओ द्वारा तनख्वाह जारी करने के निर्देश दिए गए थे। 

मंगलवार को सीएमओ आफिस पर एक बार फिर तनख्वाह को लेकर घमासान दिखाई दिया। डिप्टी सीएमओ व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. भानु प्रकाश की पिछले छह माह से तनख्वाह रुकी हुई है। मंगलवार को वह तनख्वाह को लेकर सीएमओ से मिले। इस दौरान सीएमओ से उनकी हॉट-टॉक हो गई। डिप्टी सीएमओ का आरोप है कि बिना किसी कारण और लिखित नोटिस के छह माह से तनख्वाह नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को वह तनख्वाह मांगने आफिस में गए तो सीएमओ ने उल्टे उनको अपमानित करते उनके साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि सीएमओ उनको नुकसान पहुंचाने की भी धमकी देती है। वहीं, सीएमओ  विनिता अग्निहोत्री ने कहा कि काम नहीं करने पर तनख्वाह रुकी है, कोई अभद्रता नहीं की है।
वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि बिना लिखित कारण छह माह से उनकी तनख्वाह रोकी गई है, वह तनख्वाह लेने गए तो तनख्वाह रोकने का कारण पूछने पर सीएमओ भड़क उठी और अभद्रता की, उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें