फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साढे़ चार घंटे देरी से शामली पहुंची ट्रेन, मायूस लौटे यात्री

Mon, 31 Mar 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को साढे़ चार घंटा देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। देरी से स्पेशल ट्रेन के पहुंंचने से योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार और टपरी की कुछ सवारियां लौट गई।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर आने का समय निर्धारित है। रविवार को उदयपुर से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार घंटा देरी से नौ बजकर 25 मिनट पर पहुंची। देरी से स्पेशल ट्रेन के आने से टपरी- हरिद्वार और योग नगरी ऋषिकेेश जाने वाली कुछ सवारियां जल्दी के चक्कर में दूसरे संसाधनों से चले गए। ज्यादातर सवारियां साढ़े चार घंटे तक स्पेशल ट्रेन का इंतजार करते रहे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से 9.34 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें