फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण का चुनावी शोरशराबा थमा

Fri, 04 Dec 2015 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली-कांधला ब्लाॅक में तीसरे चरण के  मतदान के लिए चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया है। शुक्रवार को 419 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


प्रधान-पंचायत सदस्य पद के तीसरे चरण में कांधला-शामली ब्लाक में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया। प्रत्याशी समर्थकों ने घर-घर मतदाताओं को वोटर पर्ची भिजवाना शुरू कर दिया है। पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज से 194 व कांधला ब्लाक की चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज से 225 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी। पोलिग पार्टियों को मतदान के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी।

डीएम ने बताया कि तीसरे और चौथे चरण के मतदान में किसी भी कीमत पर फर्जी व बाहरी वोट नहीं डालने दी जाएगी। बिना आईडी के मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे। मतदान के दिन अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। चुनाव प्रेक्षक पुष्पपति सक्सेना ने तीसरे चरण के शामली- कांधला ब्लाक के प्रधान-पंचायत सदस्य पद के मतदान की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि तीसरे चरण में शामली ब्लाक में 194 पोलिंग पार्टी 784 मतदान कार्मिक व कांधला ब्लाक में 225 पोलिंग पार्टी मे 900 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। दोनों ब्लाकों में पंद्रह-पंद्रह प्रतिशत मतदान के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एनआई सी में पहुंचकर चुनाव प्रेक्षक ने डीएम ओपी वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार सिंह के साथ तीसरे चरण में शामली-कांधला ब्लाक में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग माईजेशन कर जानकारी ली। उन्होंने किस पोलिंग पार्टी की कहां ड्यूटी लगी है, किस कर्मचारी की किस बूथ पर ड्यूटी लगी है। इस मौके पर डीएम ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए शामली ब्लाक में 194 पोलिंग पार्टी में 784 मतदान कार्मिक व कांधला ब्लाक में 225 पोलिंग पार्टी व 900 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। उन्होंने दोनों ब्लाकों में 15-15 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।

 तीसरे व चौथे चरण के ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य के मतदान व मतगणना के लिए चुनाव प्रेक्षक व  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के विशेष सचिव पुष्पपति सक्सेना जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने डीएम ओपी वर्मा से कलक्ट्रेट में चुनाव की समीक्षा की। वह जनपद मुख्यालय पर बनत स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रहेंगे।  चुनाव प्रेक्षक ने डीएम से मिलकर मतदान के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि वह सुबह 10 से 11 बजे तक जनसामान्य के लिए निरीक्षण भवन में उपलब्ध रहेंगे। चुनाव में जिस प्रत्याशी-  मतदाता को शिकायत व समस्या रखनी है वह मोबाइल व स्वयं उपस्थित होकर रख सकता है। प्रेक्षक का मोबाइल नंबर- 9454926947 है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें