फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को होगी टेंडर प्रक्रिया

Sat, 17 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस हाईवे की तर्ज पर दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया अब चार जनवरी को हो पाएगी। इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट बैठक में फोरलेन की सभी औपचारिकता पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर, यमुनोत्री फोरलेन की निर्माण एजेेेंसी का टेंडर डालने वाली सभी औपचारिकता 14 और 15 दिसंबर को होनी थी। उप्र राज्य राज मार्ग प्राधिकरण (उपशा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवनीत सहगल का आगरा-लखनऊ हाईवे पर दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिस कारण दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई थी।

उपशा गाजियाबाद के जीएम शिवकुुमार अवधिया ने बताया कि टेंडर डालने की सभी औपचारिकता अब चार जनवरी 2017 को लखनऊ में होगी। जिसमें देशभर की प्राईवेट लिमिटेड निर्माण एजेंसी का आमंत्रित किया गया। फोरलेन की 5-6 जनवरी तक निर्माण एजेंसी तय हो जाएगी। फोरलेन की ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। टेंडर प्रक्रिया से पूर्व राज्य स्तर कैबिनेट की बैठक में फोरलेन की सभी औपचारिकता पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें