फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डिग्री पहुंचा जिले का तापमान

विज्ञापन
शामली सर्दी में गुजरती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तीन डिग्री पहुंचा जिले का तापमान
विज्ञापन

शामली। रात में कोहरा, पाला और दिन में बर्फीली हवा लोगों की मुसीबत बनी हुई है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हल्की धूप निकली, लेकिन इससे कुछ राहत नहीं मिली। 11 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम फिर बिगडे़गा और कुछ दिनों तक लगातार बुंदाबांदी के आसार हैं।
पिछले 18 दिन से सर्दी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रात में कोहरा-पाला और दिन में शीतलहर के साथ पूरा दिन आकाश में छाए बादल मुश्किलें बढ़ रही हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर से शाम तक हल्की धूप निकली। शाम होते ही भीषण सर्दी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, ग्राहक भी कम संख्या में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालीय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों अलग-अलग जगहों पर बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शामली सर्दी में गुजरती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें