थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम हरड़ में तीन दिवसीय जौहर सिंह वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें कई जिलों की टीम बुच्चा खेड़ी, टपराना, पूजना, बरवाला, तीतरो, भाट्टू, चुनसा, खरड़, हरड़, शूप, आदि ने भाग लिया।
पहले दिन चूनसा और खरड़ की टीम के बीच मैच में चूनसा की टीम विजय हुई। जौहर सिंह वॉलीवाल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन संजय कुमार शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि खेलों से हमारी मानसिक, बौद्धिक ,शारीरिक क्षमता बढ़ती है । उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जौहर सिंह वॉलीबाल प्रतियोगिता के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष आशु शर्मा, संचालक मोहित राणा, नेत्रपाल सिंह, मुन्ना सिंह, मुकुल, विक्की, अंकुश, तेजपाल, ब्रिजेश शर्मा, राजू आदि सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।