फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बरसे सोम

Sat, 01 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सरधना विधायक संगीत सोम रहे।        समारोह में 600 मेधावियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के टंकी रोड स्थित राजा रानी विवाह मंडप मेेेेेेें आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सरधना विधायक ने संगीत सोम ने कहा कि छात्रों को देश के लिए जीना और देश के लिए मरना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में मंत्रियों की भैंस गुम हो जाए, तो उनका पता लगाने के लिए सैकड़ों पुलिस कर्मी लग जाते हैं।

अगर किसी मां बहन के साथ घटना हो जाए तो पुलिस के पास वक्त नहीं होता। अगर आजम खां को प्रधानमंत्री बना दिया तो देश का क्या हाल होगा। अगर भाजपा की सत्ता आई तो उन्हें वजीरे आलम तो क्या उसका चपरासी तक ना बनाने दूं। वही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने उड़ी में हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि अबकी बार हमारी सेना लाहौर में जाकर हमले का जवाब देगी।

मुख्य वक्ता सुनील वार्ष्णेय ने छात्रों को कहा कि एबीवीपी ने राष्ट्र के लिए बडे़-बडे़ आंदोलन किए हैं चाहे बांग्लादेशी घुसपैठी हो या शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. कुमुद ने कहा कि बच्चेे देश का भविष्य है। संचालन निविश कुमार ने किया। प्रसन्न चौधरी, डॉ. प्रियंवदा तोमर, अनिल चौहान, निविश कुमार, मनोज चौधरी, रामजीलाल कश्यप, प्रवीण कुमार, मोहित, प्रिंस, कर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें