फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकली धूप, सर्दी ने किया बेहाल

विज्ञापन
शामली सर्दी में स्कूटी पर कपडा लपेट कर गुजरती महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नहीं निकली धूप, सर्दी ने किया बेहाल
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। बुधवार को सुबह से ही आकाश में कोहरा छाया रहा। 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को सर्दी से हाल बेहाल रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पूरे दिन धूप नहीं निकलने के कारण सर्दी से राहत नहीं मिली। बाजारों में रौनक गायब रही, बाजार में कुछ ही ग्राहक नजर आए। ग्राहक कम आने से दुकानदार खाली हाथ बैठे रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पल पल बदल रहा है। अभी कुछ दिन सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शामली जिले का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 दिसंबर 17 डिग्री 07 डिग्री
23 दिसंबर 15 डिग्री 06 डिग्री
24 दिसंबर 15 डिग्री 06 डिग्री
25 दिसंबर 15 डिग्री 06 डिग्री

शामली सर्दी में स्कूटी पर जाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें