फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार दिन बाद निकली धूप, लोगों ने ली राहत

Tue, 06 Jan 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में धूप निकलने पर अटल पार्क के झूले में मस्ती करते बच्चे । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार चार दिन तक कोहरा छाया रहने के बाद सोमवार को मौसम में सुधार आया है। कोहरा छंटने के बाद सुबह से ही धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में नववर्ष के पहले दिन से रात से लेकर दिन में भी कोहरा छाया रहने से धूप नहीं निकली थी। रविवार रात कोहरा था। सोमवार को मौसम में बदलाव आया। सुबह कोहरा छंटने के साथ ही धूप निकली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया लेकिन 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंड बनी रही। शाम पांच बजे के बाद कोहरा छाना शुरू हो गया, जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में बदलाव न होने से सात डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन ठंड बढ़ने और मौसम मिश्रित रहने के आसार हैं।
छह व सात जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में रहेगा अवकाश
शामली। ठंड व कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित किया है। प्रभारी डीआईओएस अमित मलिक ने बताया कि ठंड व कोहरे के चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर नर्सरी से 12वीं तक संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों में छह और सात जनवरी को अवकाश रहेगा। उन्होंने सभी राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, संस्कृत, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

शामली में धूप निकलने पर अटल पार्क के झूले में मस्ती करते बच्चे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें