फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक को पीटने का वीडियो वायरल

Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में युवक से मारपीट करते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
शामली। सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट करने व बाल पकड़कर खींचने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने वायरल वीडियो के प्रकरण की जांच सीओ सिटी अपेक्षा निंबाडिया को सौंपी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल वीडियो आदर्श मंडी थानाक्षेत्र का बताया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी सरेराह युवक को पकड़कर उसके बाल पकड़कर खींचते हुए पीट रहे हैं। वीडियो में आदर्श मंडी थाना प्रभारी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो चार दिन पुराना बताया गया है। इस मामले में आदर्श मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि पांच दिन पहले बनत निवासी कासिम अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ठेके पर ली गई कृषि भूमि पर बोई गई सरसों की खड़ी फसल को जबरन काट लिया गया। फसल काटने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद व 10-11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में नामजद एक आरोपी को चार दिन पहले पकड़ा था। उसके साथ मारपीट या बाल खींचने वाली कोई बात नहीं की गई।
उधर, इस मामले में एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शामली में युवक से मारपीट करते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें