फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चिलचिलाती धूप और लू ने किया बेहाल

Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिला । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिन तक लू चलने की संभावना बताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसके चलते सड़कों व बाजारों में दोपहर को सूनापन छाया रहा। गर्मी के कारण लोग गला तर रखने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। धूप से बचने के लिए राहगीर छांव की तलाश करते नजर आए। लू चलने के कारण पंखे व कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने, तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना है। किसानों को फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करने और मिट्टी में नमी बनाए रखें। धूप के समय खेत में काम न करें और पशुओं को भी गर्मी से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें