फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ईंट दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी

Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। गांव में सस्ती ईंट दिलाने का झांसा देकर महिला रचना से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। गांव निवासी रचना ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक उनके घर पहुंचा और खुद को हाईवे निर्माण कार्य का ठेकेदार बताया। कहा कि निर्माण कार्य में कुछ ईंटें बच गई हैं। उसने एक हजार ईंट पर एक हजार रुपये कम लेने की बात कहकर महिला को भरोसे में ले लिया। आरोपी ने कुल 60 हजार रुपये में ईंट देने की बात कही। युवक ने 40 हजार रुपये अभी देने और बाकी रकम बाद में लेने की बात कही। महिला ने किसी तरह 40 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी को दे दिए। रुपये लेने के बाद युवक ने बताया कि ईंट से भरी ट्रॉली रास्ते में आ रही है। वह महिला के 14 वर्षीय पुत्र को बाइक पर बैठाकर ईंट दिखाने के बहाने गांव से कुछ दूरी पर ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने बालक को यह कहकर उतार दिया कि ट्रॉली दूसरी जगह खड़ी है और वह उसे लेकर आता है। काफी देर तक युवक नहीं लौटा तो बालक घर पहुंचा। इसके बाद परिवार को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें