कांधला में एक साथ मंदिर और मस्जिद।
- फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। कस्बे की जामा मस्जिद और लक्ष्मी नारायण मंदिर की एक दीवार देश में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। धर्मस्थलों की एक दीवार एकता का संदेश देते हुए प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बनी हुई है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और जामा मस्जिद की दीवार एक ही नींव पर टिकी है। मंदिर में एक तरफ आरती होती है तो दीवार के दूसरी तरफ अजान होती है। दोनों वर्ग के लोगों में कभी भी किसी भी बात को लेकर मतभेद नहीं हुए। कस्बा कांधला में आपसी सौहार्द की मिसाल को कायम किए हुए है। प्राचीन समय में एक दीवार पर बने दोनों धर्मस्थल एकता का संदेश देते हुए कस्बा कांधला को देेश में अलग पहचान दिला रहे हैं।