फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने तालाब की भूमि की पैमाइश कर की निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। तालाब की पैमाइश व गंदे पानी की निकासी को लेकर एसडीएम ऊन को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में सात जून को धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी। घोषणा के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की घोषणा वापस ले ली।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन पहले रामनगर ग्राम पंचायत गुज्जरपुर के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम ऊन वीशू राजा को तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने हेतु ज्ञापन दिया था। एसडीएम ने टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी तहसील स्तर से कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को गांव रामनगर में धरना प्रदर्शन करने की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। सोमवार को तहसीलदार ऊन अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग के कानूनगो विरेंद्र शर्मा, राजू गोयल लेखपाल और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तालाब की भूमि की पैमाइश कर निशानदेही की। इस दौरान अश्वनी शर्मा, यश शर्मा, सुधीर चौधरी, सुमित पांचाल, सचिन, प्रमोद पांचाल, रामपाल पांचाल, शिवकुमार प्रधान, नरेश, बिजेंद्र, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें