फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भरत मिलाप ने किया भावुक, रावण ने किया सीता हरण

Fri, 16 Oct 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में गौशाला भवन में चल रही श्री राम लीला का दृश्य-आयोजक
विज्ञापन
शामली। जिले में अलग-अलग स्थानों पर चल रही रामलीलाओं में दशरथ मरण, भरत मिलाप, सीता हरण और खर-दूषण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

शामली के हनुमान टीला हनुमान धाम में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और भरत मिलाप का मंचन हुआ। इसमें राम का अभिनय आकाश धीमान, लक्ष्मण का उज्ज्वल नामदेव, भरत का आर्यवंश भारद्वाज, शत्रुघ्न का गोल्डी राणा, सुमंत का आदेश शर्मा, राजा दशरथ का रवि पाठक, केवट राज का सुनील कुमार टम्मी, निषाद राज का विपिन शांडिल्य और कैकेयी का आशीष निवाल ने किया। समिति प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, दिनेश पाठक, लाल सिंह लचक रहे।
चौसाना में श्री शिव रामलीला ड्रामेटिक क्लब की रामलीला में सीता हरण, दशरथ मरण का मंचन हुआ। राम की भूमिका संजीव शर्मा, लक्ष्मण की सतवीर कश्यप, सीता की दुष्यंत कश्यप, साधु वेश में रावण की रुपेश और रावण की भूमिका मनीष शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन


बाबरी में रामलीला आयोजन समिति की ओर से खर-दूषण वध और सीता हरण, भरत मिलाप का मंचन किया गया। स्वर्ण मृग के पीछे श्रीराम के जाने और रावण के साधु वेश में माता सीता का हरण करने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।
गढ़ीपुख्ता के रामलीला ग्राउंड में भरत मिलाप का मंचन हुआ। भरत अयोध्यावासियों के साथ चित्रकूट पहुंचे और श्रीराम से अयोध्या लौटने की विनती की। श्रीराम ने अपनी चरण पादुकाएं भरत को सौंप दीं। कार्यक्रम में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, सुभाष धीमान, अमित गर्ग और महेश धीमान मुख्य अतिथि रहे। नरेश सैनी, नीरज जैन, महेश सैनी, नरोत्तम गर्ग, टेकचंद मित्तल, अनिल खटीक, नरेश गोयल, अशोक वर्मा मौजूद रहे।

कैराना में गौशाला भवन में चल रही श्री राम लीला का दृश्य-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें