फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
जिला अस्पताल से पुलिस अ​भिरक्षा से भागा आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले गई थी पुलिस, पीछे के दरवाजे से भागा आरोपी
विज्ञापन

- पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी, देर शाम तक नहीं मिल सका आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी जिला अस्पताल से शहर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा से चकमा देकर भाग गया। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। आरोपी के भाग जाने से पुलिस में खलबली मची है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि पांच जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। उसी दौरान जिला बागपत के थाना दोघट के गांव निरपुड़ा निवासी मोहित उनके घर आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया। हरियाणा में उसकी बेटी के साथ सोनू ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। कुछ दिन हरियाणा में रखने के बाद मोहित उसकी बेटी को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू जिला मुजफ्फरनगर के गांव नसीरपुर का मूल निवासी है और पानीपत में रहकर लेबर ठेकेदारी का काम करता है। सोमवार को कोतवाली पुलिस के सिपाही अजीत, मोहम्मद कासिम और होमगार्ड प्रवीण दोनों आरोपियों को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे।
दोपहर करीब तीन बजे पैथोलॉजी लैब में रक्त का नमूना लेने के बाद आरोपी सोनू पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल के पीछे आवासीय काॅलोनी की तरफ वाले दरवाजे से निकलकर भाग गया। आरोपी के भागने का पता चलने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई है।
- पुलिसकर्मियों की लापरवाही आई सामने

इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी की हथकड़ी खोल दी थी और जांच के लिए रक्त नमूना लिया जा रहा था। नमूना लेने के बाद पुलिसकर्मी ने उस पर नजर नहीं रखी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जाता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान आरोपी पुलिस से नजर बचाकर वहां से खिसक गया। उसके जाने के बाद ही पुलिस को उसके भाग जाने का पता चला।
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में दुष्कर्म के दो आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। वहां से एक आरोपी के भागने की जानकारी मिली है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इस मामले की जांच की जाएगी। पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। - रामसेवक गौतम, एसपी

जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी। पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें