शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी प्राइवेट पशु चिकित्सक की मौत का खुलासा नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
गांव लांक निवासी प्राइवेट पशु चिकित्सक ऋषिपाल का शव शुक्रवार सुबह को घर के निकट तालाब में मिला था। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक पांच जुलाई की रात से लापता चल रहा था। वह घर से खाना खाकर घेर में जाने के लिए निकला था, लेकिन घेर में नहीं पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।