बाबरी क्षेत्र के गांव सुरजपुर गांव में करीब 1 वर्ष से आधा गांव अंधेरे में हाईटेंशन लाइन खम्बे के झ?
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। क्षेत्र के गांव बाबरी के मजरा सूरजपुर में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। एक हाईटेंशन लाइन का खंभा करीब एक वर्ष पूर्व से गिरने की कगार पर है। जिसमें करंट चालू रहता है। यह खंभा एक तरफ इतना झुका हुआ है कि कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है।
गांव में करीब 150 मतदाता है, करीब 50 परिवार रहते हैं। गांव में दो ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस खंभे से आगे की सप्लाई बंद कर दी गई है। जिससे करीब 15 परिवारों को कई माह तक अंधेरे में रहना पड़ा। उन्होंने निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर दूसरे ट्रांसफार्मर से केबिल डालकर बिजली सुचारु की गई है। गांव निवासी अमित कुमार, अंशु, वंश आदि ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस खंभे पर क्षेत्र में आपूर्ति के लिए मुजफ्फरनगर के लालूखेड़ी बिजलीघर से आपूर्ति आती है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से खंभे को ठीक करने की मांग की है।