युवक ने मां की कनपटी पर तमंचा रखकर फोटो खिंचवाई।
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में कैराना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। युवक ने अपनी मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर फोटो खिंचवाई थी। फोटो वायरल होने के बाद ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी।
पुलिस का कहना है कि शादी समारोह के दौरान युवक ने मजाक में अपनी मां की कनपटी पर तमंचा सटा रखा था। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 11 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक एक महिला की कनपटी पर तमंचा सटाए खड़ा था। फोटो के आधार पर युवक की पहचान गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी दीपक के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: शामली: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम
वहीं पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक निवासी अकबरपुर सुनहेटी को उसके घर से 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
उधर, बुधवार रात पौने नौ बजे गंदराऊ निवासी राकेश ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक युवक उस पर बंदूक ताने खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सूचना देने वाला राकेश नशे में है और आने-जाने वालों से झगड़ा कर रहा है। पुलिस ने राकेश निवासी गंदराऊ को गिरफ्तार कर लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/