संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य महासभा की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इस अवसर पर छात्राओं ने योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निजी विद्यालयों के संचालक मंडल में अध्यक्ष कुलदीप तोमर, महासचिव सतीश सिंघल ने पद की शपथ ली। प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य महासभा के अध्यक्ष देवेंद्रपाल राणा, शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव और महिला विंग की जिलाध्यक्ष कमर जहां को बनाया गया।
कार्यक्रम में इनके साथ जिला कार्यकारिणी के अन्य सभी पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस सरदार सिंह ने सभी विद्यालयों से विभाग का सहयोग करने और समय पर कार्य करने की अपील की। उन्होंने यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रर्दान कर प्रदेश में शामली जनपद का चौथा स्थान आने पर सभी विद्यालय परिवारों को बधाई दी। इस अवसर पर अनिल शर्मा, महेंद्र शर्मा, ऋषिपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, ब्रह्म सिंह, कमलेेश, शर्मिष्ठा, कुसुमलता, सरला देवी, पवन कुमार, रफाकत अली, गुफरान अली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने की और संचालन रामपाल सिंह जांगड़ा ने किया।