शामली। रेलवे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 11 जुलाई को चक्का जाम करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के नेताओं ने मजदूरों को साथ लेकर शामली रेलवे स्टेशन पर जन जागरूकता रैली निकाली।
बुधवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी सचिव अजित सिंह ने शामली रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों, मजदूरों की बैठक की। इस दौरान 11 जुलाई को रेलवे कर्मचारियों- मजदूरों के चक्का जाम की सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे मजदूरों, कर्मचारियों की मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है।
2004 से पूर्व पुरानी पेंशन योजना को लागू करने व नई पेंशन योजना को बंद करने, ग्रुप डी के कर्मचारियों का मासिक वेतन 26 हजार किए जाने, गेंगमैनों की स्टेशन मास्टर व टीआई व अन्य पदों पर पदोन्नति किए जाने, सातवें वेतन आयोग में रेलवे कर्मचारियों को शामिल किए जाने की मांग उठाई है। बैठक के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर जन जागरूकता रैली निकाली और अपने हक के लिए लड़ने का आह्वान किया।
मौके पर मनोज यादव, सुधीर शर्मा, विक्रांत सरोहा, चौधरी अजित सिंह, सचिन कुमार, कालूराम मीणा, बालमुकुंद, मुकेश पांचाल आदि रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।