फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी को लेकर आपस में भिडे़

Thu, 07 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना विकास परिषद थानाभवन के चेयरमैन पद हेतु प्रत्याशी घोषित करने पर सपा की बैठक में हंगामा हो गया। सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने पार्टी कार्यालय पर बैठक में जयप्रकाश गोगवान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इस पर जिला उपाध्यक्ष जहीर मलिक और लाल्ला ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं के एक गुट ने हंगामा कर विरोध किया। हंगामे के चलते जिलाध्यक्ष को बैठक बीच में छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को थानाभवन में सपा कार्यालय पर बैठक में सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने सपा की उपलब्धियां गिनाईं। 
इसी दौरान उन्होंने गन्ना विकास परिषद चेयरमैन पद के लिए जयप्रकाश गोगवान को प्रत्याशी घोषित किया। इस घोषणा का सपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन जलालाबाद जहीर मलिक और चेयरमैन पद के दूसरे दावेदार लाल्ला ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं के एक गुट ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। 

हंगामे व शोर शराबे के बीच जहीर मलिक ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओ की बैठक कर सपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में से ही उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर पैसे लेकर चेयरमैन पद पर नाम की घोषणा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम सभी सपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिलाध्यक्ष की हठधर्मिता नहीं चलने देंगे। 
विज्ञापन


उधर, जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी जयप्रकाश को ही चुनाव लड़ाएगी अत: सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में जहीर मलिक, मनवीर सिंह, लाल्ला ठाकुर, गन्ना समिति चेयरमैन चौधरी अशोक कुमार, हरड़ सहकारी समिति चेयरमैन सतीश राणा, लवी राणा, हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, पूर्व प्रमुख अय्यूब जंग, प्रधान हरवीर सिंह, सुशील पांचाल, विनय राणा, सुभाष, महेंद्र प्रधान, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद इमरान, भारत कश्यप, टीकाराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें