विनीत शारदा रविवार को भाजपा नेता मोहित कांबोज के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। बाद में व्यापारी नेता राजेश संगल के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद हनुमान धाम स्थित अग्रसैन बरात घर में व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस सहयोगी गठबंधन इंडिया को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म का कांग्रेस गठबंधन अपमान करता रहा है। कैराना से पलायन का मुद्दा हो या फिर अपराध पर नियंत्रण करने का, प्रदेश में योगी और मोदी की सरकार ने कितने मेडिकल कॉलेज खोले और नेशनल एयरपोर्ट भी बनाए गए हैं। मोदी और योगी की तुलना उन्होंने श्री राम और श्री कृष्ण भगवान से कर डाली।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग करने के मामले में बीजेपी नेता व सांसद संजीव बालियान का उनका निजी बयान करार दिया है। कहा कि पार्टी का कोई ऐसा बयान नहीं है। एक तरफ प्रदेश में राम बसे हैं तो दूसरी तरफ श्री कृष्णा और इन लोगों को कोई जुदा नहीं कर सकता है।