कांधला। थाना क्षेत्र के कैराना बाईपास मार्ग के निकट बुधवार सुबह के समय दो बाइक सवार बदमाश चालक के साथ मारपीट करते हुए ईको कार छीन कर मौके से फरार हो गए। जबकि हड़बड़ाहट में बदमाश अपनी बाइक को भी मौके पर छोड़ गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को मारपीट व लेनदेन का बता रही है।
नगर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी महराज ईको कार चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे के लगभग अपने घर के बाहर मार्ग पर खड़े होकर कार में जाने की तैयारी कर रहा था। उसी समय बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा पीड़ित के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर पीड़ित की कार छीनने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बदमाशों की छोड़ी गई बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। तथा बाइक के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है दोनों पक्षों के बीच पैसे लेकर झगड़ा हुआ था पुलिस मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।