फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने करनाल से लूटी थी अपाचे बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। दो दिन पूर्व लूट के बाद बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के मामले में चौसाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक को करनाल नहर से लूटी गई थी, जिसकी रिपोर्ट करनाल के सेक्टर-32 में दर्ज है।
विज्ञापन

ऊन के ढिंढाली में दो दिन पूर्व पिंडौरा निवासी एक व्यक्ति से बाइक लूट ली थी। चौसाना पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर गंगारामपुर के जंगल में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को लूटी गई नकदी, दस्तावेज, एक बाइक बरामद की थी।
पीड़ित संजीव निवासी करनाल ने बताया कि 13 मई को नहर के पास तमंचे के बल पर बाइक लूटी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि बदमाशों से बरामद बाइक की जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि यह हरियाणा के करनाल से लूटी गई थी। करनाल पुलिस ने संपर्क कर पीड़ित से भी बातचीत कर जानकारी कर ली गई है। इसके साथ ही करनाल पुलिस से बरामद बाइक, बदमाशों के संबंध में जानकारी साझा कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें