फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रिसमस की तैयारी में बाजार हुए गुलजार

Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के गांधी चौक बाजार में क्रिसमस -डे पर खरीदारी करते लोग । संवाद - फोटो : ऊंचाहार ब्लॉक में मंगलवार को चस्पा पंचायत चुनाव की अंतिम सूची को देखते लोग।
विज्ञापन
शामली। क्रिसमस के लिए बाजार तैयार होने के साथ ही ग्राहक भी उमड़ रहे हैं। व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए गिफ्ट आइटम, साज-सज्जा के सामान समेत भारत के आत्मनिर्भर अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं और उत्पादों को भी बाजार में उतारा गया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में क्रिसमस के त्योहार को लेकर खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। सेंटा क्लाज की ड्रेस, टोपी, ट्री और उपहारों की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदार गौरव और नीरज ने बताया कि इस बार उनके पास स्वदेशी निर्मित चीजों से लेकर विदेशों में इंपोर्टेड गिफ्ट आइटमों का शानदार संग्रह आया हुआ है। बताया कि बच्चों के लिए पहली बार उनके यहां रेन डियर कैप, डांससिंग हैट, सेंटा टाई 50 से लेकर 100 रुपये में उपलब्ध है। लड़कियों के लिए कई प्रकार के हेयर बैंड भी बेचे जा रहे हैं। बाजार में अच्छी गुणवत्ता के पाइन ट्री 1000 से 3000 रुपये तक के मिल रहे है। वहीं बच्चों के लिए सेंटा ड्रेस 200 से 600 रुपये तक बेची जा रही है। इस बार बच्चियों के लिए विशेष रेबिट फर वाली सेंटा की ड्रेस आई है।
आज रात चर्च में होगी प्रार्थना
शहर के कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में एक मात्र चर्च है। चर्च में बुधवार रात में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। फादर जोश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से क्रिसमस की तैयारियां की जा रही है। चर्च में साफ-सफाई के साथ ही रंगीन झालरों से सजाया गया है। पादरी के साथ ही अन्य लोग भी प्रार्थना की तैयारी कर रहे है। वहीं प्रभु ईशु के जन्म की सुंदर झांकी भी तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें