फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोहरे व कड़ाके की ठंड से जिले में 40 सड़कों पर काम बंद

Wed, 24 Dec 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जिले में लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) शामली की ओर से 40 से अधिक सड़कों पर तारकोल डालने का कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद ही काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में 100 से अधिक सड़कों के पुनर्निर्माण, मरम्मत, नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत ठेकेदारों द्वारा कई सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन मौसम में लगातार कोहरा और ठंड छाए रहने के कारण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने शामली-मालेंडी, दुल्लाखेड़ी, कैराना-झिंझाना, ऊन-थानाभवन, ऊन-गागौर, चीनी मिल रोड, कांधला-गंगेरु समेत करीब 70 सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से लगभग 40 सड़कों पर तारकोल का काम फिलहाल बंद कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में तारकोल डालने से गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूर्वी यमुना नहर पर उपरिगामी पुलों और सीसी सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार आने के बाद 15 फरवरी के बाद बंद पड़ी 40 सड़कों पर तारकोल का कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें