फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवरात्रों की तैयारियों में बाजार में रौनक

Wed, 18 Mar 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
नवरात्र के अवसर पर बाजार में माता रानी के सामान से सजी दुकान. संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
शामली। नवरात्रों के आगमन के साथ ही शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। विभिन्न दुकानें रंग-बिरंगी सजावट, परिधान, पूजा सामग्री और धार्मिक वस्तुओं से सजी हुई हैं।
विज्ञापन

दुकानदार उमा शंकर व अनुज ने बताया कि इस बार रंग-बिरंगे घाघरे और साड़ियां काफी मांग में हैं। महिलाएं पहले से ही अपने पसंदीदा रंग और डिजाइन देखने के लिए बाजार में आ रही हैं। उम्मीद है कि नवरात्रों में बिक्री पिछले साल से बेहतर होगी। पूजा की सामग्री और चूड़ियों की मांग काफी बढ़ गई है।
महिला शिवानी ने बताया कि हमारे घर में नवरात्र का व्रत शुरू होगा। रोज़ाना सुबह माता की पूजा करेंगे और संध्याकाल में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन करेंगे। बच्चों को भी पूजा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला प्रीति ने कहा मैं इस नवरात्र में शुद्ध शाकाहारी भोजन और उपवास का पालन करूंगी। दिनभर फल, ठंडा दूध और हल्का भोजन लिया जाएगा। माता के लिए अलग पूजा स्थल सजाया जाएगा और पूरे परिवार के साथ आरती और भजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें